Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शिक्षामित्र रवींद्र नाथ यादव के निधन से शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा...

शिक्षामित्र रवींद्र नाथ यादव के निधन से शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0
ayodhya samachar

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रूनावे गांव निवासी शिक्षामित्र रवींद्र नाथ यादव (55) का गुरुवार दोपहर दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह प्राथमिक विद्यालय दुर्गेचीतपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे रवींद्र नाथ यादव का दिल्ली में इलाज चल रहा था।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गायत्री यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पति के निधन से बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। पुत्र आनंद यादव, अमित यादव और पुत्री प्रियंका यादव समेत अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।
शोक की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय पांडेय, मंत्री रामकेवल यादव, योगेश मणि त्रिपाठी, यशवंत सिंह, देवेंद्र वर्मा, सभाजीत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय, हरिप्रसाद चतुर्वेदी, दीनदयाल सिंह, अनिल गौतम, ओंकार सिंह, राजेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, उदयभान यादव, वसीम अहमद, नितेश पटेल, राकेश कुमार, अच्छेलाल, शैलेंद्र सिंह, अवधेश गौतम, हरिकेश, अमरेन्द्र सिंह, अभिमन्यु, अभिषेक यादव, दीनदयाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
वहीं संरक्षक शांतिभूषण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, आनंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version