Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, व्यापार मंडल ने यूपीआई एमडीआर का किया विरोध

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, व्यापार मंडल ने यूपीआई एमडीआर का किया विरोध

0

◆ व्यापारियों ने दो अक्टूबर को यूपीआई भुगतान नहीं लेने का लिया निर्णय, नगद भुगतान पर जोर


अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की अयोध्या इकाई ने गांधी जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) का विरोध करते हुए दो अक्टूबर को यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम जिला अध्यक्ष कवींद्र साहनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर से कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। इसी के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारी दिवस के दौरान यूपीआई के बजाय नगद भुगतान लेने की बात कही गई।

व्यापार मंडल के अनुसार, 15 अक्टूबर से निर्धारित श्रेणी के दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू किया जाना है। हालांकि, ₹2,000 तक के व्यापारी लेनदेन और पात्र छोटे कारोबारियों के लिए शून्य एमडीआर का प्रावधान है।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के संरक्षक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष कवींद्र साहनी, महामंत्री रमेश चौरसिया, विनोद शर्मा, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी तिवारी लालू, महानगर महामंत्री प्रेमनाथ राय, युवा प्रदेश सचिव अरुण साहू, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ सरीन, जिला सचिव अंकित जैन, अयोध्या नगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेंद्र मोहन मिश्रा पप्पू, रणजीत सोनकर और दिग्विजय नाथ पांडेय सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यापार मंडल ने शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर शास्त्री की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष आईटी सेल मानव मेहरोत्रा ने दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version