Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मर्द को भी होता है मन का दर्द, भावनाओं को दबाने के...

मर्द को भी होता है मन का दर्द, भावनाओं को दबाने के बजाय करें साझा

0

◆ अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने दी भावनात्मक स्वास्थ्य की जानकारी


◆ संगीत तनाव कम करने और मन को खुश रखने में निभाता है अहम भूमिका


अयोध्या। पुरुष होने का मतलब यह नहीं है कि वह कभी दुखी न हो, रोए नहीं या अपनी परेशानियां किसी से साझा न करे। अक्सर पुरुष सामाजिक अपेक्षाओं के कारण अपनी भावनाओं को दबाते रहते हैं। लंबे समय तक ऐसा करना मानसिक तनाव, अवसाद, घबराहट और गुस्से का कारण बन सकता है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें व्यक्त करना जरूरी है। दुख, गुस्सा, डर और परेशानी को किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। भावनाओं का सही तरीके से प्रबंधन करने से मन को राहत मिलती है।

डॉ. मनदर्शन के अनुसार संगीत भी मानसिक तनाव कम करने का प्रभावी माध्यम है। संगीत सुनने से मस्तिष्क में डोपामाइन, एंडोर्फिन, ऑक्सीटोसिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन का स्राव बढ़ता है। इससे मन प्रसन्न रहता है और नकारात्मक भावनाओं से निपटने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि तेज और उत्साहवर्धक संगीत मन में ऊर्जा और खुशी का संचार करता है, जबकि धीमा शास्त्रीय संगीत और हल्की धुनें तनाव कम करने में सहायक होती हैं। संगीत का संबंध मस्तिष्क के भावनाओं, याददाश्त और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले हिस्सों से भी है। यही वजह है कि कोई धुन सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और मन भावनाओं से जुड़ जाता है।

उन्होंने कहा कि पुरुषों को भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने, पसंदीदा संगीत सुनने और मानसिक परेशानियों पर खुलकर बात करने की आदत डालनी चाहिए। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भावनाओं को दबाना नहीं, बल्कि उन्हें सही तरीके से व्यक्त करना जरूरी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version