Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव के निधन पर शोकसभा, नेताओं...

भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव के निधन पर शोकसभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। 16 नवंबर को हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया था।

शोकसभा में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रतीक श्रीवास्तव का असमय चले जाना संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ काम किया। उनका सहज और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा स्मरणीय रहेगा। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि वह संगठन के प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता थे। उनका व्यवहार और सभी के साथ आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतीक श्रीवास्तव ने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया। उनके निधन से भाजपा परिवार ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि उनका संगठन के प्रति योगदान और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रतीक श्रीवास्तव का निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है। वह एक कर्मठ, मिलनसार और समर्पित कार्यकर्ता थे।

शोक सभा में वासुदेव मौर्या, अच्छे लाल निषाद, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, बाल कष्ण वैश्य, शिवम्े शुक्ला, शक्ति सिंह, अभय सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, डा राकेश मणि त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, सहित बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version