Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाहबगंज में 11 वर्षों से होती आ रही गणेश पूजा की स्थापना

साहबगंज में 11 वर्षों से होती आ रही गणेश पूजा की स्थापना


अयोध्या। गणेश महोत्सव के शुभ अवसर पर साहबगंज में पिछले 11 वर्षों से निरंतर गणेश पूजा की स्थापना की परंपरा निभाई जा रही है। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व जमथरा के महंत संतोष मिश्रा कर रहे हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था और एकता का केंद्र बन चुका है।

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी साहबगंज में आकर्षक पंडाल सजाया गया है। गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से की गई और सुबह-शाम विशेष आरती के साथ पूजा-पाठ चल रहा है। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कारण पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

महंत संतोष मिश्रा ने कहा कि “गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं। उनकी पूजा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। पिछले 11 वर्षों से साहबगंज के लोग मिलकर इस परंपरा को निभा रहे हैं। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है।

आयोजन समिति की सदस्य व साराजम की संचालक दीक्षा त्रिपाठी ने  बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन और आरती में शामिल हो रहे हैं। महिलाओं की भक्ति मंडलियों और बच्चों की प्रस्तुतियों से माहौल और भी भक्तिमय हो जाता है। आने वाले दिनों में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समापन पर भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर साहबगंज पूरे उत्सवमय माहौल में डूबा हुआ है और श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments