◆ निकली जागरूकता रैली, पुलिस लाइन व नगर के अन्य क्षेत्र में हुए नुक्कड नाटक
अयोध्या। नवरात्रि से एक दिन पूर्व मिशन शक्ति अभियान के फेज-4 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति चौथे फेज के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन परिसर व शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
