Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हत्याकांड के चार आरोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

हत्याकांड के चार आरोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

0

अयोध्या। थाना कुमारगंज क्षेत्र में हुई हत्या में पुलिस ने सनसनीखेज घटना का  48 घंटे के भीतर चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन बांस की लाठियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने वादी के पिता जमुना प्रसाद के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 015/2026 धारा 103(1)/3(5)/352/109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम चौधरीपुर गोडवा से देवनारायण यादव (60 वर्ष), अनीता (19 वर्ष), सुनीता (20 वर्ष) और गीता (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। चारों पर हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठियां बरामद की गईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version