Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के लिए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने बैठकों में...

प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के लिए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने बैठकों में बनाई रणनीति

अयोध्या। गोसाईगंज के पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने मया बाजार, गोसाईगंज के टाउन एरिया हाल, हैदरगंज, तारुन में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। जिसमें हर बूथ से कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर जनता को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भाजपा नेता व पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने बताया कि विधानसभा से 25 हजार की संख्या को महारैली में लाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें विधानसभा के प्रत्येक बूथ की उपस्थिति का प्रयास किया जा रहा है। हर शक्तिकेन्द्र व बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम जनता को आमंत्रित करने के लिए लगाई गई है। प्रत्येक मंडल स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री की रैली में जाने के लिए आम जनता में उत्साह है। इसके लिए हजारों की संख्या में बसें व चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। बैठकों में प्रमुख रुप से डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, घनश्याम पाण्डेय, अशोक वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, महेन्द्र मिश्रा, मणीन्द्र शुक्ला मन्नू, फयाराम वर्मा, संजय पराग, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments