Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक में पांच सदस्यीय समिति गठित

क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक में पांच सदस्यीय समिति गठित

0

जिले की समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाकर करेगी काम


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक रविवार देर शाम जनौरा स्थित बाईपास आरबीएस होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और जिले में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

बैठक का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह ने किया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़ी समस्याओं और अपने सुझावों से वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया। पदाधिकारियों की ओर से उठाए गए मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह ने कहा कि जिले में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति समस्याओं की जानकारी जुटाकर उनके निराकरण के लिए रणनीति तैयार करेगी और संगठन के स्तर से हरसंभव प्रयास करेगी।

जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा गठित टीम विभिन्न मामलों की जांच करेगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संगठन आगे की कार्रवाई तय करेगा। उन्होंने यूजीसी और आर्थिक आरक्षण से संबंधित मुद्दे पर कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। संगठन चाहता है कि सरकार ऐसा कानून बनाए, जिससे सर्व समाज को लाभ मिले और किसी वर्ग की हानि न हो।

बैठक के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री रविंद्र कुमार सिंह, जिला कार्यकारी सदस्य भूपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अनिल कुमार सिंह, समर बहादुर सिंह, पृथ्वीराज सिंह, पत्रकार राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह, विपिन सिंह, सुरेश कुमार सिंह, रेनू सिंह, उर्मिला सिंह, विभा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version