Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अज्ञात कारणों से लगी आग, सात बीघा गेहूं व पांच कुंतल भूसा...

अज्ञात कारणों से लगी आग, सात बीघा गेहूं व पांच कुंतल भूसा जलकर राख

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सोमवार को तहसील क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की इन घटनाओं में कुल मिलाकर करीब सात बीघा गेहूं की फसल और पांच कुंतल भूसा जलकर राख हो गया।

पहली घटना सैदपुर भीतरी गांव की है, जहां तालुका देवी पत्नी पहलाद वर्मा के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब 10 बिस्वा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।

दूसरी घटना कटका थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हुई, जहां अशोक और गिरजा प्रसाद के खेत में आग लगने से करीब चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं राम आशीष पुत्र राम अवध के रखे लगभग पांच कुंतल भूसे में भी आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

तीसरी घटना परवतपुर गांव की है, जहां सूरज पुत्र भानु प्रताप के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा गेहूं तथा जगरोपण कनौजिया पुत्र रहित का लगभग आठ बिस्वा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसानों की काफी फसल जल चुकी थी। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version