◆ भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मामले मे निष्पक्ष जांच की किया मांग
◆ मारपीट के कई वीडियों भी हुई वायरल, दिन भर चलता रहा हंगामा
अयोध्या। जिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में चार के उपर एफआईआर पंजीकृत हुई है। कोतवाली नगर में डा अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर विनजेश कुमार मिश्रा, अजय मिश्रा, दिनेश मिश्रा व हिमांशु मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। वहीं घटना को लेकर दिन भर हंगामा चलता रहा। डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ धरने पर बैठा रहा। वही कोतवाली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस भी मामले को लेकर फूंक फूंक कर कदम बढ़ाती नजर आयी।
