अयोध्या। पूरा बाजार स्थित पूरा ब्लॉक परिसर में सोमवार को वित्तीयसमावेशनएवंसैचुरेशनशिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्रसिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि सहकारी समिति के चेयरमैन लालसिंह और यूनियन बैंक लखनऊ के महाप्रबंधक राजेशकुमार विशिष्ट अतिथि रहे।
अतिथियों का स्वागत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अयोध्या के क्षेत्र प्रमुख अरुणकुमारश्रीवास्तव ने बुके, शालऔरभगवानश्रीरामकीप्रतिमाभेंटकर किया।
उद्बोधन के दौरान महाप्रबंधक राजेश कुमार ने महिला हितग्राहियों को अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘लखपतिदीदीयोजना’ से अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें। वहीं, क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्रीमुद्रायोजना, जीवनज्योतिबीमायोजना, सुरक्षाबीमायोजना का लाभ लेने का आग्रह किया।
शिविर में करीब 350 ग्राहक शामिल हुए। इस दौरान सीएमयुवायोजना के अंतर्गत लगभग 20 लाभार्थियोंकोचेक प्रदान किए गए और 5 करोड़रुपयेकेस्वीकृतपत्रवितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न जनपदों से आए बैंक मित्रों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय से एकांतसिन्हा, रविकिरणकरपात्री, कुशलत्रिपाठी, जुगलकिशोर, श्रुतिश्रीवास्तव, सरसश्रीवास्तव, जटाशंकर, प्रशांतसिंह सहित जिले के सभी शाखा प्रबंधक व अधिकारी मौजूद रहे।