अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सोमवार को सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अरविंदयादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसान बैठक के बाद सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या के जयसिंहपुरमांझाबरहटा, बागविजेसीसहितआसपासकेकईगांवोंमेंउत्तररेलवेद्वाराबाईपासलाइननिर्माणकेलिएभूमिअधिग्रहण किया जा रहा है। इससे किसानों की आजीविका पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। न तो उन्हें उनकी जमीन का उचित बाजार मूल्य मिल रहा है और न ही पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था की गई है। किसानों ने मांग रखी कि प्रभावित परिवारों को पूर्णबाजारमूल्यपरमुआवजा, प्रत्येक प्रभावित परिवार के कमसेकमदोसदस्योंकोरेलवेमेंस्थाईनौकरी, जिनके घर-आंगन उजड़ रहे हैं उन्हें रेलवेकॉलोनीमेंपक्कामकान, और विस्थापित परिवारों के लिए जीवनयापनएवंरोजगारकीगारंटी दी जाए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार इन मांगों को लेकर मण्डलायुक्तकेमाध्यमसेरेलमंत्रीकोज्ञापनसौंपा।
प्रदर्शन में प्रदेश सचिव जगतपालसिंह, मंडल महासचिव जिलाजीतवर्मा, महिला जिला अध्यक्ष सवितामौर्या, जिला महासचिव रामअभिलाखयादव, संगठन मंत्री सुष्मिता, सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।