Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेवर-भाभी में मारपीट, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस

देवर-भाभी में मारपीट, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस

बसखारी अंबेडकर नगर। भाभी ने देवर के ऊपर नशे में  धुत होकर गाली गलौज करने व  मारने पीटने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में हंसवर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मजांच पड़ताल में जुट गई है। मामला बीते 6 अगस्त का हंसवर थाना क्षेत्र के सागर पट्टी पुरैनिया गांव का बताया जा रहा है।जहां की निवासिनी रेखा पत्नी रामू ने अपने देवर राधेश्याम पुत्र दयाराम पर आरोप लगाया कि वह शाम को खाना बना रही थी तभी राधेश्याम नशे में धुत होकर आया और उसे गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगा। हल्ला गोहार सुनकर उसकी देवरानी व ससुर दयाराम ने आकर बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। गाली गलौज व मारपीट के दौरान उसे काफी चोटें आई और उसका ब्लाउज भी फट गया। मामले में रेखा देवी के प्रार्थना पत्र पर राधेश्याम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट कर पुलिस जांच में जुट गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments