Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 26 घण्टे बाद सड़क से हटे किसान, विभिन्न मांगो को लेकर थे...

26 घण्टे बाद सड़क से हटे किसान, विभिन्न मांगो को लेकर थे आंदोलित

0

अम्बेडकर नगर। विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलित किसानों ने अपर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को लिखे पत्र की छायाप्रति मिलने पर 26 घण्टे बाद मार्ग जाम समाप्त कर मार्ग को आमजनों के लिए खोल दिया गया। रविवार को भी टांडा अकबरपुर मार्ग पूरी तरह जाम रहा और रोड पर चार पहिया वाहनों ट्रकों की लम्बी कतार लगी हुई  थी। रात में आंदोलित किसान उ उनके घरों की महिलाओं ने टाण्डा अकबरपुर मार्ग पर सो कर गुजारा। धरनास्थल पर किसानों का हौसला बढ़ाने के सत्तारूढ़ दल के जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा भी धरनास्थल पर घंटों बैठे रहे। वहीं पर सपा विधायक राम मूर्ति वर्मा भी पहुंचे धरनास्थल पर एसडीएम टाण्डा व काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन अब धरना प्रदर्शन को लेकर उत्पीड़न पर उतर आया था। किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष के ईट भट्ठे को बकाये को लेकर कुर्क कर दो ट्रैक्टर ट्राली को तहसील टांडा लाकर सीज कर दिया व उसके जल निगम के ठेकेदार भाई के कार्य को बंद करा दिया गया।

                 एनएच 233 से प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट)की अगुवाई में 331 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते गुरुवार को किसानों द्वारा टांडा अकबरपुर मार्ग जाम किया गया था जिसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे थे लेकिन सीओ टांडा शुभम कुमार व उपजिलाधिकारी रोशनी यादव द्वारा किसी तरह मार्ग जाम खुलवाया गया था। शनिवार को जिलाधिकारी से वार्ता के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की अगुवाई में टांडा अकबरपुर मार्ग इनामी पुर ओअर ब्रिज के पास  जाम कर दिया गया। भाकियू व किसान नेता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे।वह प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।रविवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की अगुवाई में जिलाध्यक्ष विनय वर्मा, उपाध्यक्ष लक्षिराम वर्मा, मोहनलाल मौर्य व प्रदीप कुमार अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता से एक बैठक हुई जिसमें एडीएम द्वारा बीते शुक्रवार को ही एनएचएआई के परियोजना निदेशक को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पत्र लिखा गया था उसकी छायाप्रति जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा को दी गयी। किसान यूनियन इस पत्र को अपनी जीत बता 24 घंटे से जारी रोडजाम को समाप्त कर दिया गया।

रविवार को प्रशासन येन-केन-प्रकारेण धरना प्रदर्शन समाप्त करवाने के लिए पहले तो तहसीलदार टांडा शिव नरेश सिंह द्वारा जिला उपाध्यक्ष लक्षिराम वर्मा के भाई मनीराम वर्मा के आरती ईट उद्योग बरगोदी धौरहरा को कुर्क कर वहां खड़े दो ट्रैक्टर ट्राली को तहसील खींच लाया गए तथा जल निगम के ठेकेदार बेलस्पन इंटर प्राइजेज में पेटी कान्ट्रेक्टर सुरेश वर्मा की मुकुन्दपुर साइट को बंद करा दिया गया।

                   एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि एडीएम द्वारा एनएचएआई के परियोजना निदेशक को भेजे गये पत्र के आधार पर किसान यूनियन द्वारा रोडजाम को समाप्त कर दिया गया है।वहीं किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने बताया कि यूनियन का कार्मिक अनशन सड़क के किनारे ओवर ब्रिज के नीचे चलता रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version