Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर दिया ज्ञापन


अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क से किसान जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े और सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर मार्ग से किनारे कराया, जिसके बाद प्रदर्शन जारी रहा।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया। बाद में किसानों ने अपनी रणनीति पर चर्चा की और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।

महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं है। उनका आरोप है कि इस समझौते से देश के कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने इसे किसानों के लिए ‘डेथ वारंट’ करार देते हुए सरकार से तत्काल समझौता रद्द करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने का कहना है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में मालती देवी, सुषमा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरा, रेनू सोनी वर्मा, रेखा, बाबूराम, शिवकुमार, गोलू गोस्वामी, सरवन सैनी, बद्री प्रसाद, अशोक, जनक, लली, रामली, मीणा गौड़, शाहिद सहित सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments