Tuesday, May 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोते रहे परिजन, घर से लाखों के जेवर-नगदी ले उड़े चोर

सोते रहे परिजन, घर से लाखों के जेवर-नगदी ले उड़े चोर


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर के उस्मापुर मोहल्ले में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और मोबाइल फोन पार कर दिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उस्मापुर निवासी अमरनाथ गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी सोने की चेन, दो सोने के लॉकेट, नथुनी, एक जोड़ी पायल समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखे एक लाख 20 हजार रुपये नगद भी चोर उठा ले गए।

पीड़ित के मुताबिक सोमवार सुबह नींद खुलने पर बिस्तर के पास रखा मोबाइल फोन गायब मिला। तलाश करने पर उनके भाई का मोबाइल भी नहीं मिला। इसके बाद घर में रखे सामान की जांच की गई तो चोरी की जानकारी हुई। नगदी और जेवर गायब देख परिवार के होश उड़ गए।

घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और कोतवाली जलालपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी।

कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर चोरी में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments