Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफ्री आई कैंप में मरीजों को दी गई एक्सपायरी दवा, साइं नेत्रालय...

फ्री आई कैंप में मरीजों को दी गई एक्सपायरी दवा, साइं नेत्रालय पर लगे गंभीर आरोप

अंबेडकरनगर। जिले में टांडा रोड पर संचालित साइं नेत्रालय द्वारा अकबरपुर ब्लॉक के कनक पट्टी गांव में लगाए गए फ्री आई कैंप में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरीजों का आरोप है कि उन्हें उपचार के नाम पर एक्सपायरी आई ड्रॉप दी गई, जिससे दवा डालने के बाद उनकी आंखों में जलन और दर्द शुरू हो गया।

यह फ्री कैंप 12 सितंबर को पंचायत भवन पर लगाया गया था। कैंप में पहुंचने वाले मरीजों ने बताया कि दवा से परेशानी होने पर जब शीशी देखी गई तो उस पर समाप्ति तिथि बीत चुकी थी। मरीजों का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही उनकी आंखों की रोशनी पर भी खतरा बन सकती थी।

मरीजों ने आरोप लगाया कि कैंप के दौरान उनसे यह भी कहा गया कि यदि उनके पास आयुष्मान कार्ड है तो ऑपरेशन साइं नेत्रालय में किया जाएगा। साथ ही उन्हें यह लालच भी दिया गया कि 15 हजार रुपये का लेंस मात्र साढ़े सात हजार में लगाया जाएगा। हालांकि कई मरीजों ने ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया।

मरीजों ने मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में गरीब मरीजों के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हो सके। इस संबंध में जब मुख्य चिकित्साधिकारी से कैंप की जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ कहा कि इस कैंप की विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी और न ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments