Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजन्माष्टमी पर गोशालाओं में आयोजित हुए कार्यक्रम, डीएम ने किया गो-पूजन

जन्माष्टमी पर गोशालाओं में आयोजित हुए कार्यक्रम, डीएम ने किया गो-पूजन

अंबेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिले की सभी गौशालाएं श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहीं। गौशालाओं में भगवान श्रीकृष्ण और गोवंश का विधि-विधान से पूजन व हवन किया गया। इसके बाद गोवंशों को गुड़, केला, चना और हरा चारा खिलाया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अकबरपुर विकासखंड के रुकुनुद्दीनपुर स्थित गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विधिवत गो-पूजन कर गोवंशों को गुड़, केला और हरा चारा खिलाया। डीएम ने गौशाला में साफ-सफाई, चारा, पेयजल और आश्रय समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए गोवंशों की विशेष निगरानी और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए।
जिले में वर्तमान में 31 गौशालाओं का संचालन हो रहा है। इनमें कुल 5,158 गोवंश संरक्षित हैं। विभाग के अनुसार सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा, पशु आहार और हरा चारा उपलब्ध है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने रानीपुर मोहन गौशाला पहुंचकर गोवंशों को गुड़ और केला खिलाया।
डीएम ने खंड विकास अधिकारी को गौशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जन्माष्टमी के अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशु चिकित्सा अधिकारियों, पंचायत सचिवों, पशुधन प्रसार अधिकारियों और ग्राम प्रशासकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं में पर्व मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments