Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में घुसकर युवक ने किशोरी के साथ जबरन किया दुराचार, मुकदमा...

घर में घुसकर युवक ने किशोरी के साथ जबरन किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकरनगर। घर में घुसकर जबरन किशोरी के साथ दुराचार करने के मामले मे पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार, पास्को एक्ट समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज किया है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटका थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार रात में एक मनबढ़ और दबंग युवक किशोरी के घर में घुस गया। रात में सो रही किशोरी के साथ उसका मुंह दबाकर जबरिया दुराचार किया। किशोरी किसी तरह से छुड़ाकर चिल्लाने लगी।  किशोरी के हल्ला गुहार पर परिजन जग गए और उसे दबोच लिया परन्तु युवक मौके से छुडाकर फरार हो गया। रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर करीमनगर ग्राम पंचायत के मजरे कोरझा निवासी रज्जब के विरुद्ध पास्को एक्ट और दुष्कर्म आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments