Ayodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या सेवा पखवारा के तहत अयोध्या में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित By amit_ayodhyasamachar - September 19, 2025 0 FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारम्भ हुए सेवा पखवारा के अंतर्गत शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा को राजनीति का मूलमंत्र बनाया है। आज देश जिस विकास पथ पर अग्रसर है, उसका श्रेय उनके जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि सेवा पखवारा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का अभियान है। वहीं जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सेवा पखवारा जनजागरण का माध्यम बन रहा है और पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर समाज सेवा की अलख जगा रहे हैं। मौके पर, विधायक चंद भानु पासवान, कार्यक्रम संयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, अशोक कासौधन, मनोज वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह, इन्द्रभान सिंह, सुनील राजपूत, अशोक मिश्रा, उमेश प्रताप सिंह कप्तान, फयाराम वर्मा, प्रेम वर्मा, सरोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।