Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शौच गई युवती से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

शौच गई युवती से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

0

बसखारी अंबेडकर नगर। घर से शौच निकली युवती से एक युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बसखारी पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बीते 10 सितंबर की शाम बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गांव का बताया जा रहा है जहां कि निवासिनी  युवती शौच के लिए गांव के बाहर निकली हुई थी। आरोप है कि रास्ते में अभिषेक पुत्र प्रेम प्रकाश ने युवती का मुंह दबाकर खेत के अंदर घसीटते हुए ले गया तथा उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। युवती जैसे तैसे अभिषेक से अपने आप को छुड़ाकर उसके घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि अभिषेक के पिता प्रेम प्रकाश पुत्र पतिराम, प्रेमा देवी पत्नी प्रेम प्रकाश, किरन पत्नी कैलाश चंद, अरुण पुत्र प्रेम प्रकाश ने उल्टे ही पीड़िता को गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। आरोपी अभिषेक के ऊपर युवती की इज्जत लूटने की धमकी देने का भी आरोप है। बताया जाता है पीड़िता का आरोपी अभिषेक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इस दौरान अभिषेक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना लिया था। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी शादी से मुकर गया साथ ही संबंध भी खत्म कर लिया था। लेकिन बीते 10 सितंबर को आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया था। पीड़िता के कलम बंद बयान के बाद विवेचक ने दुराचार का आरोप बढ़कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जिसे गुरुवार को उप निरीक्षक ओमकर पटेल ने मुखबिर की सूचना पर हरैया तिराहे से गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता के मेडिकल व कलमबंद बयान के बाद मुकदमे की धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version