Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमधुमक्खियों के काटने से वृद्ध की मौत, साथी की बची जान

मधुमक्खियों के काटने से वृद्ध की मौत, साथी की बची जान


अम्बेडकर नगर। मधुमक्खियों के हमले में घायल अकबरपुर थाना क्षेत्र के सीहमई कारीरात गांव निवासी 60 वर्षीय मिट्ठूलाल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले गांव के बाहरी हिस्से में बकरी चराते समय पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते ने उन पर और उनके साथी पर अचानक हमला कर दिया था। बताया जाता है कि मिट्ठूलाल पड़ोसी गांव दुल्लापुर निवासी भुलई पाल के साथ बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान पीपल के पेड़ से अचानक झुंड में निकली मधुमक्खियों ने दोनों को काटना शुरू कर दिया। चीख–पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बचाया और एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा था, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण मिट्ठूलाल ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। वहीं भुलई पाल की स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments