Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रयास होगा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु लेकर जाय सुखद अनुभव: नवागत...

प्रयास होगा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु लेकर जाय सुखद अनुभव: नवागत एसएसपी

0

अयोध्या। नवागत एसएसपी राजकरण नैयर का कहना कि अयोध्या आने वाला श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर जाय। इसका प्रयास किया जायेगा। शासन की प्राथमिकता लागू किया जायेगा। जनसुनवाई, महिला सम्बंधी अपराध व अन्य अपराध की रोकथाम प्राथमिकताओं में शामिल होगी।
उन्होने कहा कि अयोध्या महत्वपूर्ण शहर है। यहां विदेश से लेकर देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में यहां महत्वपूर्ण आयोजन भी होंगे। रामजन्मभूमि परिसर का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी जो बेहतर होगा वह किया जायेगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जायेगा। इसके साथ में जहां नेटवर्क आता है वहां सीयूजी नम्बर उठाकर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जायेगा। ं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version