Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शिक्षा देश की प्रगति का मूल आधार : विधायक धर्मराज निषाद

शिक्षा देश की प्रगति का मूल आधार : विधायक धर्मराज निषाद

0

अंबेडकर नगर। कटेहरी ब्लॉक स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने नीनामपुर डिहवा, कटेहरी व अंकारीपुर गांवों में लक्ष्य गीत गाते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, एलपीजी गैस व डीजल से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने लोगों से गैस को लेकर फैल रही अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर भी जोर दिया।

द्वितीय सत्र में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का अनिवार्य अंग है, जो व्यक्तित्व विकास के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही अज्ञानता, कुरीतियों और अंधविश्वासों का अंत संभव है तथा एक प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण होता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व बैज अलंकरण के साथ किया गया। सृष्टि तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एबी सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ. तेजभान मिश्र ने किया, जबकि अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version