Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासचलदल की तलाशी में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई

सचलदल की तलाशी में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 76 हजार 362 परीक्षार्थी शामिल रहे।  1935 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के सचलदल द्वारा प्रथम पाली में ढोड़े राम पीजी कालेज, सेवरा अयोध्या में एक छात्रा अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ी गई।

विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विवि की तीनों पालियों की विषम सेमेस्टर परीक्षा में 76 हजार 362 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1935 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में ढोड़े राम पीजी कालेज, सेवरा अयोध्या में सचलदल की तलाशी में एक छात्रा धरी गई। विश्वविद्यालय की प्रथम पाली में 35017, द्वितीय पाली में 40586 व तृतीय पाली में 759 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। वही क्रमशः 1301, 632 व 02 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न हुई। जिसमें 22056 छात्र व 54306 छात्राएं शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments