Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कार्य योजना की बदौलत भाजपा एम एल सी स्नातक चुनाव को जीतने...

कार्य योजना की बदौलत भाजपा एम एल सी स्नातक चुनाव को जीतने के लिए कटिबद्ध–राम प्रकाश यादव

0

जलालपुर,अंबेडकर नगर। विधान परिषद स्नातक चुनाव भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना बैठक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रकाश यादव के मार्गदर्शन बूथ संयोजक पूर्व जिला महामंत्री अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक संजीव सिंह जिला मंत्री पंकज वर्मा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा जलालपुर नगर संयोजक केशव प्रसाद श्रीवास्तव जीवत मंडल संयोजक समीर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कार्यकर्ता कार्यक्रम और कार्य योजना की बदौलत भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद स्नातक चुनाव को जीतने के लिए कटिबद्ध है। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यक्रम और क्रियान्वयन के लिए हम सभी लोगों को हर समय चुनाव के दृष्टिगत तैयार रहने का आह्वान किया।

 बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी की योजना अनुसार मतदान केंद्र सह प्रमुख उमेश यादव, मदर पापा संपर्क योजना प्रमुख रमापति मौर्य, प्रचार सामग्री प्रमुख राम सजीवन यादव, मतदाता पर्ची वितरण प्रमुख घनश्याम वर्मा, वाहन वाहन व्यवस्था प्रमुख अप्रतिम नारायण ग्राम प्रधान, सुरेश गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष, सोशल मीडिया व्हाट्सएप प्रमुख सह प्रमुख अमन तिवारी विपिन कनौजिया तथा कालिंग  टीम प्रमुख अशोक अग्रहरि अभिषेक उपाध्याय आशीष सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अशोक उपाध्याय, जीवत मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जीवत मंडल अध्यक्ष -अभिषेक उपाध्याय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता निषाद, देवेंद्र कुमार राजभर, मिठाई लाल भारती, सोनू सिंह, रामप्रीत पासवान, बृजमोहन सिंह, डॉ जगन्नाथ गुप्ता, घनश्याम वर्मा, अमन तिवारी, राजेंद्र कुमार चौधरी, राधेश्याम यादव, राजकुमार वर्मा, मोहम्मद कैफ, राम प्रताप यादव, राम सजीवन यादव, बिंदेश्वरी यादव, देवराज मौर्य, इत्यादि कार्यकर्ताओं ने बैठक में संभाग किया और पार्टी प्रत्याशी को जिताए जाने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version