Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्र में जगह, जगह धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव राव अम्बेडकर...

क्षेत्र में जगह, जगह धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव राव अम्बेडकर की जयंती


जलालपुर अम्बेडकर नगर। डा०भीम राव अम्बेडकर के 134वीं जयंती के शुभ अवसर पर नगर से लेकर ग्रामीण स्तर तक बड़े धूमधाम से मनाया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पालिका के क्षेत्र के जमौली में अम्बेडकर पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अबुल बसर अंसारी ने बाबा साहेब अम्बेडकर पार्क का लोकार्पण करते हुए फीता काट बाबा साहब के  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद  उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमें संविधान का रास्ता दिखाया, जो देश को प्रगति की ओर ले जाने का मजबूत माध्यम बना। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और संविधान में दिए गए अधिकारों व कर्तव्यों का सम्मान करने की अपील की। वही नगर क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष  संदीप गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, कृष्ण गोपाल कसौधन ने यादव चौराहा पर लगे बाबा साहब अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के लिए गए योगदान को याद किया। वही बाबा साहब अनुयायियों के वाजिदपुर, जफराबाद, मो छाछू सहित पूरे नगर क्षेत्र में गाजे बाजे व डीजे के साथ भव्य शोभा निकला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments