Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डबल डेकर बस ट्रेलर से टकराई, दो गंभीर घायल

डबल डेकर बस ट्रेलर से टकराई, दो गंभीर घायल

0

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रौजागांव ओवरब्रिज पर सुबह करीब 6 बजे डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में बस चालक सुरेश कुमार निवासी सोहागपुर, मथुरा और खलासी बृजेश कुमार निवासी नगला भवानी, मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस द्वारा ट्रेलर में पीछे से टक्कर मारना बताया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version