Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादलित किशोरी की हत्या का आरोपी दोस्त मोहम्मद गिरफ्तार

दलित किशोरी की हत्या का आरोपी दोस्त मोहम्मद गिरफ्तार


अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र में दलित किशोरी को जहर देकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी युवक दोस्त मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की।

गुरुवार अपराह्न करीब चार बजे गुरौली फत्तेसिंह गांव निवासी दोस्त मोहम्मद पुत्र मकसूद ने पास के गांव की एक किशोरी के कमरे में घुसकर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया था। गंभीर हालत में किशोरी की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।

इनायतनगर पुलिस ने लगातार दबिश देकर आरोपी को शनिवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को हत्या के मुकदमे और एससी/एसटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना तेजी से कराई जा रही है ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके।

आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस टीम में थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा, दारोगा अमर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार तथा हेड कांस्टेबल राकेन्द्र कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments