Wednesday, September 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर डीएम शख्त

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर डीएम शख्त


अंबेडकर नगर। जनसामान्य की शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार समीक्षा बैठक की। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल समेत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

डीएम ने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सविता सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए कार्तिकेय मिश्रा, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments