Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा,...

एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर


अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस माह सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ नोडल अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें।

जिलाधिकारी ने परियोजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, उनमें संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यकता पड़ने पर परियोजना की समय-सीमा में संशोधन कराने को कहा।

बैठक में निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, पुलों, स्वास्थ्य एवं शैक्षिक संस्थानों सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक शाक्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments