Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डीएम ने सोहावल तहसील व विकास खंड का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व...

डीएम ने सोहावल तहसील व विकास खंड का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

0

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को तहसील सोहावल एवं विकास खंड सोहावल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर के विभिन्न कार्यालयों व पटलों, जिनमें नजारत कक्ष, खतौनी कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कक्ष, भूलेख अनुभाग तथा तहसीलदार न्यायालय कक्ष शामिल हैं, का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड क्रमानुसार सुरक्षित ढंग से रखे जाएं और फाइलों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए।

परिसर में स्थित आवासीय एवं अनावासीय भवनों की साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। खराब फर्नीचर को दुरुस्त कराने या नए फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास खंड सोहावल का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों की प्रगति की जानकारी ली। चौधरी चरण सिंह सभागार का भी जायजा लेकर लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन गौरैया देवी मंदिर, बरई खुर्द बड़ागांव का भी दौरा किया गया। यहां घाट की साफ-सफाई, इंटरलॉकिंग और अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी सोहावल, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version