Tuesday, June 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीएम-एसपी ने विभिन्न कोचिंग और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों की...

डीएम-एसपी ने विभिन्न कोचिंग और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों की परखी हकीकत


अम्बेडकर नगर। जिले में संचालित लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा, अग्निशमन और निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम और एसपी ने रामेश्वर लाइब्रेरी (उसरहवा), परफेक्ट डिजिटल लाइब्रेरी, सौम्या लाइब्रेरी (शहजादपुर), एसएस फाउंडेशन क्लासेज तथा सिग्मा ट्यूटोरियल्स कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन हमेशा तैयार रखें।
वहीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित रखने तथा प्रवेश और निकास पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments