Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मतदाता सूची के पुनरीक्षण की मंडलायुक्त ने किया समीक्षा, बीएलओ को तय...

मतदाता सूची के पुनरीक्षण की मंडलायुक्त ने किया समीक्षा, बीएलओ को तय समय में पूरा करने के निर्देश

0

अयोध्या। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु गुरुवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या मंडल के सभी जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ घर-घर सत्यापन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं, प्रविष्टियों में सुधार हो और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएं।

अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर निगरानी तेज कर दी गई है। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए विशेष शिविरों के आयोजन और जागरूकता अभियान को गति देने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और किसी भी त्रुटि के लिए निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की सभी गतिविधियां निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप तय समय में पूरी कराई जाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version