Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त ने डीएम व एसएसपी के साथ नवनिर्मित आधुनिक शौचालय का किया...

मण्डलायुक्त ने डीएम व एसएसपी के साथ नवनिर्मित आधुनिक शौचालय का किया निरीक्षण

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी व नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ संयुक्त रूप से सुग्रीव किला के निकट पुराने बस अड्डे पर नवनिर्मित आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने शौचालय को रोजाना कई बार साफ किया जाय और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी शौचालय में गंदगी ना हो।
मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी, नगर आयुक्त विशाल सिंह ने अयोध्या क्रूज लाइन द्वारा प्राप्त 30 व्हीलचेयर्स को श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन हेतु आने वाले दर्शनार्थियों के लिए स्थापित सहायता केंद्र (संचालित-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट) को प्रदान की गई। ये व्हीलचेयर्स श्रद्धालुओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि गोपाल जी व उप नगर आयुक्त भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments