Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंडल स्तरीय माडल प्रतियोगिता का अवध विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

मंडल स्तरीय माडल प्रतियोगिता का अवध विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

अयोध्या। जिला विज्ञान क्लब अयोध्या के तत्वाधान में मंडल स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता का अवध विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के पांच जनपद अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर एवं बाराबंकी के जनपद स्तर पर चयनित 15-15 माडलों के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 राज कुमार तिवारी, भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय, प्रोफेसर रमापति मिश्र, निदेशक, भोले नाथ प्रसाद, इंद्रजीत, दिव्या सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक अयोध्या उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ई0दिनेश कुमार राव, ई0 रमेश मिश्रा, ई0 समरेंद्र प्रताप सिंह ने 85 माडलो में प्रथम तीन स्थानों पर चयन किया।
प्रतियोगिता के इंजीनियरिंग वर्ग में मुदित गर्ग, स्वाति शर्मा, अंकिता मोदनवाल आईआईटी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार के रूप में 3000 रुपये दिया गया। 9 से 11 तक के वर्ग में प्रिया यादव कनौजा कान्वेंट स्कूल अयोध्या को प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन हजार की धनराशि, राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी को विद्युत चुंबकीय प्रेरण के लिए पुरस्कार के रूप में दो हजार की धनराशि तथा अभय कुमार यादव एवं प्रणव सिंह सेठ जयपुरिया स्कूल को कार्बाइड गन के लिए तृतीय पुरस्कार के रुप में एक हजार की नगद धनराशि प्रदान किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजकुमार तिवारी के द्वारा नए अनुदेशकों के लिए बहुत ही सराहना एवं प्रशंसा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रोफेसर रमापति मिश्रा निदेशक आईटी के द्वारा बच्चों को नवाचार के माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अवध विश्वविद्यालय के डॉ मनीष सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा नामित नोडल प्रभारी डा बसंत कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनीषा यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निखिल सिंह जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments