Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित कोरी समाज के जिलाध्यक्ष ने थामा...

सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित कोरी समाज के जिलाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन


अयोध्या। सपा के पूरा बाजार पूर्व ब्लाक प्रमुख हृदय राम यादव व कोरी समाज के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी सहित दर्जनों सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। लोक सभा चुनाव कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह, लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने सभी को भाजपा का ध्वज देकर, माल्यार्पण तथा भगवा अंगवस्त्र पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बाबा साहब के संविधान के अनुसार गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं चलाई गईंर् इन योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी किया गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में युवाओं को नए अवसर मिलें है, किसान समृद्ध हुए हैं, गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है, महिलाओं का उत्थान हुआ है श्रमिकों का सम्मान मिला है। सरकार की योजनाओं तथा विकास से प्रभावित होकर सपा व कोरी समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख हृदय राम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सम्मान नही था। तथा मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों तथा विकास से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के निर्देशों के आधार पर विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

राम जवाहिर यादव, राजीव कोरी, अजय कोरी, प्रवीन कोरी, सावन्त कोरी, प्रवीन कोरी, राम सिंह यादव, विवेक यादव, शिवा जी राय, कृपा नाथ कन्नौजिया, राम सजीवन रावत, विदेशी कोरी, निखिल यादव, नितिन पाण्डेय आशम खान, शिवांश सहित अन्य दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments