Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंदीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल गौड़ पुत्र स्वर्गीय राधिका गौड़ बुधवार देर शाम अपने घर के अंदर गमछे के सहारे फांसी पर लटक गए। काफी देर तक जब युवक दिखाई नहीं दिया तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन की। इस दौरान राहुल घर के अंदर गमछे से लटके हुए मिले। आनन-फानन में परिजन उन्हें नीचे उतारकर एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक के पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी। राहुल सब्जी की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में सात वर्षीय पुत्र कार्तिक तथा पांच वर्षीय पुत्री कीर्ती हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments