अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्वयं सहायता समूह खातों के लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बैंक शाखावार प्रगति की जांच करते हुए पाया कि कई शाखाओं में खाते खोलने के आवेदन लंबित हैं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने बीएमएम व एडीओ को निर्देश दिए कि बैंक सखी और शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदनों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराया जाए।
उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर आगामी तीन दिनों के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी शाखा प्रबंधकों को चेतावनी दी कि योजना को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, अन्यथा लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।