Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता

0

◆ बार एसोसिएशन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री के साथ विधायक ने किया मुख्यमंत्री से मुलाकात


◆ भवन निर्माण के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र


अयोध्या। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित बहुमंजिला चैंबर भवन के निर्माण को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय और महामंत्री शैलेन्द्र जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से डीएम के द्वारा प्रमुख सचिव को बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को लेकर जल्द धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग किया व इस सम्बंध में पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शुक्रवार को कचहरी स्थित बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से बहुमंजिला चैंबर भवन निर्माण को लेकर वार्ता के बारें में विस्तार से जानकारी दी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बेहतर और व्यवस्थित बहुमंजिला चैंबर भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में बहुमंजिला चैंबर भवन बनने से अधिवक्ताओं को सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रकरण रखा गया और उन्होंने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जिससे भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

वहीं मुख्यमंत्री को विधायक द्वारा सौंपे पत्र में कहा गया है कि जिले में सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट, रवेन्यू कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट, रजिस्ट्री विभाग व चकबंदी अदालतें एक ही परिसर में स्थित है। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व वादकारियों का आवागमन रहता है। वर्तमान में अधिवक्ताओं के बैठने व कार्य करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध में शासन को प्रेषित प्रस्ताव को लेकर विधायक द्वारा सौंपे गए पत्र में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने की मांग की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version