Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातेज रफ्तार वाहन ने विकलांग महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार वाहन ने विकलांग महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत


मिल्कीपुर, अयोध्या।अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायत नगर थाना के भरतपुर सरियावा निकट आशाराज हास्पिटल के सामने शौच को निकली विकलांग महिला को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर रौंदते हुए मौके से भाग गया। हादसे में महिला के शरीर के मांस के लोथड़े सड़क पर लगभग 15 मीटर दूर तक जा गिरा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दे कि मृतका गायत्री देवी की तीन साल पूर्व मिल्कीपुर के मुरली गांव निवासी खुशी राम यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। वह अपने मायके सरियावा आई थी। बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे महिला शौच के लिए सड़क के किनारे जा रही थी। तभी मिल्कीपुर की लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार कर रौंदते हुए मौके से चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे में दोनों पैर से विकलांग 25 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला के शव के लोथड़े घटनास्थल से लगभग 15 मी दूरी पर जा गिरा। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह उप निरीक्षक अभय सिंह व अमर बहादुर पटेल सहित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला दोनों पैर से विकलांग थी उसकी शादी 3 साल पूर्व मिल्कीपुर के मुरली गांव से हुई थी। महिला का मायके व ससुराल के लोग गरीब हैं मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पाल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया मृतका के भाई दिलीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments