Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अतिक्रमण हटाने व विकास कार्यों में तेजी के निर्देश, जिला व्यापार बंधु...

अतिक्रमण हटाने व विकास कार्यों में तेजी के निर्देश, जिला व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न

0
ayodhya samachar

अयोध्या अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष ने एसपी (ट्रैफिक) एवं नगर निगम अधिकारियों को शहर में बढ़ते अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अयोध्या को अतिक्रमण मुक्त बनाने के निर्देश दिए।

विगत बैठक के अनुपालन की समीक्षा के दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा रामपथ पर सहादतगंज से नियावों तक वृक्षारोपण, धूल प्रदूषण रोकने के लिए पानी के छिड़काव, तथा गोसाईगंज में रामलीला स्टेज से सत्संग घाट तक सड़क निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई।

बैठक में नए प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए पुरानी मछली मंडी में निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं फतेहगंज स्थित ऋषि टोला व गुरुनानकपुरा गली में जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों की समुचित सफाई कराने के निर्देश नगर निगम को दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व बैठक के लंबित बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अगली बैठक से पूर्व रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में जिसमें उपायुक्त (प्रशासन) / संयोजक जिला व्यापार बन्धु, राज्य कर, राजकीय विभागों के अन्य अधिकारी व व्यापार संगठन की ओर से विजय गुप्ता, अरुण अग्रवाल, सुशील जायसवाल, मो० उमर, विश्व प्रकाश रूपन, के0के0 गुप्ता, नीरज जायसवाल, पंकज गुप्ता व अन्य व्यापार संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version