Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। थाना अहिरौली पुलिस ने ट्रक व टैंकर से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से किराए की कार, 150 लीटर डीजल और चोरी में प्रयुक्त रिंच बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना अहिरौली के विवेचक उपनिरीक्षक गौरव पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पटेल तिराहा-रेलवे फाटक के पास से दो युवकों मंजय कनौजिया और भीम पांडेय को गिरफ्तार किया। तलाशी में कार की डिग्गी से तीन गैलन में 90 लीटर चोरी का डीजल और रिंच बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे देर रात खड़े ट्रकों व टैंकरों की टंकी खोलकर डीजल चोरी करते थे और इसे सस्ते दाम पर आटा चक्की संचालकों को बेचते थे।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम मरथुआ सरैंया में छापा मारकर आटा चक्की संचालक जियाराम यादव और सूर्यभान यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 60 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भीम पांडेय के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, उ0नि0 गौरव पटेल, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, पवन चतुर्वेदी, कांस्टेबल अभयानंद यादव, तन्मय तिवारी और नरेन्द्र प्रजापति शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version