Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामनगरी की शोभा बढ़ाएगा 40 लाख की लागत से बन रहा धनुष

रामनगरी की शोभा बढ़ाएगा 40 लाख की लागत से बन रहा धनुष

0

अयोध्या। दीपोत्सव से पहले अयोध्या विकास प्राधिकरण शहर को नया तोहफा देने जा रहा है। रामपथ और धर्मपथ के कॉर्नर पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत से भव्य धनुष का निर्माण कराया जा रहा है। यह संरचना लता चौक के पास बन रही है और दीपोत्सव से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

धनुष का डिज़ाइन भगवान राम के धनुष से प्रेरित है। इसे रंग-बिरंगी लाइटों और फव्वारों से सजाया जाएगा, जिससे यह रात के समय और भी आकर्षक दिखाई देगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव हेम सिंह ने बताया कि यह धनुष धार्मिक प्रतीक होने के साथ ही शहर की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नया आयाम देगा।

राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के प्रयास तेज हुए हैं। रामपथ, धर्मपथ और भक्ति पथ का सौंदर्यीकरण पहले ही किया जा चुका है। अब इस नए धनुष के निर्माण से शहर की रौनक और बढ़ेगी।

दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह धनुष विशेष आकर्षण और स्वागत स्थल बनेगा। लता चौक पहले से ही लोकप्रिय है और धनुष बनने के बाद यह श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए नया सेल्फी प्वाइंट भी होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version