Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजयश्रीराम व बोलबम के जयघोष के साथ अमरनाथ रवाना हुए श्रद्धालु

जयश्रीराम व बोलबम के जयघोष के साथ अमरनाथ रवाना हुए श्रद्धालु

अयोध्या। श्रावण मास के पावन अवसर पर नाका चुंगी अयोध्या से जयश्रीराम व बोल बम का गुंजायमान जयघोष करते हुए श्रद्धालु रवाना हुए। केन्द्रीय दुर्गा पूजा एवं राम लीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में बाबा बर्फीनी के दर्शन हेतु अमरनाथ यात्रा आज शिव भक्त कांवरियों के जत्थे का स्वरूप को पुजारी चंचल दास व रोहिताश्व चन्द्र राजू के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करते हुए अयोध्या कैण्ट रेलवे स्टेशन से प्रातः काल जम्मू तवी एक्सप्रेेस से रवाना किया गया। शिव भक्तो में अनमोल जायसवाल, शक्ति गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, अमितेश श्रीवास्तव, रोहित, जीतेन्द्र जायसवाल, मुलायम यादव, शुभम जायसवाल, शंकर लाल, अरविन्द गुप्ता, मंगल, अजय गुप्ता, निखिल गुप्ता, दिग्विजय गुप्ता, प्रशान्त, राकेश, शिवम्, संजय चौरसिया, मुकेश, अमरदीप, मोहित, सूरज, प्रवेश, संजय कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments