◆ पूर्व विधायक खब्बू तिवारी का कई स्थानों पर हुआ स्वागत
◆ पूर्व सांसद लल्लू सिंह व महापौर ने कई गावों में लगाई चौपाई
अयोध्या। मिल्कीपुर विधान सभा में मंत्री जेपीएस राठौर, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह व पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कुमारगंज में जनचौपाल लगाया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मरूई गनेशपुर, मंझउवा, नरेन्द्राभादा, गोकुला, विशुनपंर, काली माई चौराहा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कदनपुर पूरे दत्ता तिवारी का पुरवा, जोरियम, बालरमउ में जनचौपाल लगा कर लोगों संवाद किया गया। पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू का बारून बाजार ,सिहोरा मोड, इनायत नगर, गहनागन मंदिर के सामने, कुमारगंज बाजार में जोरदार स्वागत हुआ।
कुमारगंज जनचौपाल में मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार में डबल इंजन की सरकार में अयोध्या की महिमा, पौराणिता तथा अध्यात्मिकता के अनुसार यहां का विकास कराया गया है। एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता के मन में उत्साह का माहौल है। 8 फरवरी को देश को भगवामय करने का संकल्प स्वंय जनता ने लिया है। पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ने कहा कि योजनाओं की श्रृखलाओं से सभी गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है। पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यकाल में महिलाओं का उत्थान हुआ है, श्रमिकों का सम्मान हुआ है किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। युवाओं को नए अवसर मिले है।
