Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंचारी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करे विभागीय अधिकारी,डीएम

संचारी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करे विभागीय अधिकारी,डीएम


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में एक अक्टूबर से 31 तक चलने वाले विशेष संचारी/दस्तक अभियान की द्वितीय जनपद स्तरीय  विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागो को दी गयी तैयारियों को लेकर समीक्षा किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये।डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया,फाइलेरिया,दिमागी बुखार तथा अन्य संचारी रोग यथा क्षय रोग,कुष्ठरोग,पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वोच्य प्राथमिकताओं के साथ करने के निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अभियान को सफल बनाने में सहयोग करे जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन हो सके दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करे साथ ही जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि एंटी लारवा छिड़काव व साफ सफाई,फॉगिंग ,झाड़ियों की कटाई कराया जाना सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अस्पताल में चिकित्सक समय से आए और मरीज का इलाज गुणवत्तापूर्ण करें।मरीज के प्रति अच्छा व्यवहार करें। दूर-दूर से आने वाले मरीज तथा उनके अभिभावक के प्रति अच्छा व्यवहार करें।बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजकुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या आधिकारी,जिला बेसिक अधिकारी,समस्त केन्द्र अधिक्षक / मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments