◆ नशे का आदी था मृतक व उसका भाई
◆ घटना स्थल पर नशे में घुत मिला भाई, शक के आधार पर पुलिस ने लिया हिरासत में
कुमारगंज,मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर पूरे प्रगास गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों घर के अंदर शव मिला है। प्रथम दृष्टता लाठी-डड़े से पीट कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना स्थल पर मृतक का भाई नशे में धुत गालियां दे रहा था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसपी राजकरन नैयर तथा एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसएसपी ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही।
