Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनदी में उतराता मिला युवक का शव

नदी में उतराता मिला युवक का शव

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के सीमा व बसखारी थाना अन्तर्गत मथुरा रसूलपुर गांव स्थित टोस नदी में बुधवार को दोपहर बाद एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जलालपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक के शरीर से बदबू आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मृत्यु कई दिन पूर्व ही हो चुकी थी। मृतक जींस पैंट और शर्ट पहने हुए था। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है और हर संभावना पर जांच की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े पहलुओं का पता लगाया जा सके।

अचानक युवक का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments